Ticker

6/recent/ticker-posts

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में किया भाजपा प्रवेश


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा , भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रितेश गांधी के उपस्थिति में धमतरी के पूर्व विधायक के पुत्र सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेशित लोगों को पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है।  हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम ,विश्व भर में लहराना। आज हर कोई मोदी का सिपाही बनना चाहता है आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

कांग्रेस डूबती नाव अब लोग जान बचाकर भाग रहे है : अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसी मीडिया की खबर पर नजर डालें यही वातावरण दिखता है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। इस बात को समझने की आवश्यकता है आखिर यह सिलसिला क्यों चल रहा है? विपक्षी अलग-अलग प्रकार की बाते बोलते हैं पर वास्तविकता यह है कि पिछले 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा जो बदली है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से हुआ है।

इस दौरान 2 बार के पूर्व विधायक केसरीमल के पुत्र व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार लुंकड़, ,धमतरी के रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय गोयल, रजत कुमार लुंकड़, प्रदीप अग्रवाल, सलद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी का धमतरी, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोषांत, अजीत खंडेलवाल, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, हर्षित गांधी, अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू, कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिंह, कमल साहू, आकाश शर्मा, भागवत प्रसाद धृतलहरे सेवा निवृत्त कार्यपालन अभियंता, खेमलाल सोनवानी, उत्तम कुमार टोडर, हेमचंद सोनवानी, बालकृष्ण मारकंडे, राजकुमार सोनवानी, विजय कुमार टोडर, अरुण कुमार धृतलहरे, विष्णु मारकंडे, संजुक भारती, चंद्र प्रकाश जोशी, बल्ला भारती, मोहित सोनवानी, सुमित कुमार टोडर, गैंदलाल टोडर, चंद्र दत्त जोशी, करण धृतलहरे, किरण बारले, दिलीप कुमार टोडर, योगेश्वर टोडर, आदित्य कुमार, राकेश गायकवाड, जितेंद्र कुमार, श्रीमती कामिनी गेन्दरे, लालपुर वार्ड क्रमांक 55 मितानिन महिला समिति से मितानिन मीना साहू, सती साहू, कांति साहू, प्रमिला, कौशल्या, उर्मिला तिवारी, गीता यादव, घसनीन, कावेरी, प्रेमवती पांडे, मनीषा, मितानिन ममता साहू, प्रेमलता, पूर्णिमा, हेमलता, गौरी, मोहनी, रेखा, दुर्गा, लक्ष्मी, होम बाई, गायत्री, मितानिन कुमारी धीवर, चंद्र किरण साहू, फुलेश्वरी साहू, उर्वशी साहू, धनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, भारतलीन साहू, दुश्मत साहू, सुमित्रा साहू, पार्वती साहू, सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments