Ticker

6/recent/ticker-posts

डायल 112 के जवान ने भटकी बुजुर्ग महिला को पहुंचाया घर

 

बिलासपुर। एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक कर ग्राम फदहाखार पहुंच गई थ्की। इसकी सूचना पर तोरवा 112 टीम तत्काल पहुंच कर 80 वर्षीय वृद्ध महिला को 112 वाहन में बैठाया और पूछताछ की। महिला अपना पता बताने में असमर्थ थी। इसके बाद आसपास के लोगों से पता तलाश किया गया। बड़ी मशक्कत बाद महिला के घर का पता मिला। इसके बाद महिला के घर जूना बिलासपुर में उसके पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनाें एवं लोगों ने बिलासपुर पुलिस एवं तोरवा 112 के आरक्षक 455 अजय कुजूर एवं चालक जयेश कश्यप का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 स्टाफ के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की गई।


Post a Comment

0 Comments