Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा होटल व्यवसायी, गर्भवती होने पर छोड़ा


बिलासपुर। होटल व्यवसायी शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 22 वर्षीय एक युवती का परिचय 10 नंवबर 2023 को राजकिशोर नगर निवासी होटल व्यवसायी आरोपी विश्वजीत घोष से हुई। 11 नवंबर 2023 को उसने कॉल कर शादी का प्रस्ताव रखा। 7 दिसंबर 2023 को विश्वजीत युवती को अपनी कार में बिठाकर उसलापुर स्टेशन की ओर ले गया और रात करीब 8 बजे अंधेरे स्थान पर गाड़ी रोककर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद 8 ​दिसंबर 2023 को उसे महाकालेश्वर का दर्शन कराने उज्जैन ले गया और उसकी मांग भरकर कहा कि अब दोनों पति-प|ी हो गए। इसके बाद संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद विश्वजीत शादी के लिए आनाकानी करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में पीडि़ता 6 माह की गर्भ में है और अकेली रह रही है।

Post a Comment

0 Comments