Ticker

6/recent/ticker-posts

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने मरीजों को वितरित किए फल

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद कर उनकी शहादत को नमन किया।

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी : मो. सिद्दीक

कांग्रेस नेता मो. सिद्दीक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। वह आज भी देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनके कार्यों और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, नागेंद्र वोरा ,आनंद पांचाल,सुरेश बाफना,जावेद नकवी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागडेलवार,शरद गुप्ता,मुनेश गौतम श्रेयांस शुक्ला इरफ़ान खान,देवेंद्र पवार,जितेंद्र शुक्ला,गेंदलाल ठाकुर (लाला),शेख शाहरुख,विजय बाफना,अर्पण जैन,सल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।


Post a Comment

0 Comments