Ticker

6/recent/ticker-posts

चमगादड़ों की मौत लू से होने की वन विभाग ने की पुष्टि

बेमेतरा। जिले के  नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम ईटई में शुक्रवार को इमली पेड़ पर बसेरा करने वाले चमगादड़ जब एक-एक कर टपकने लगे तो गांव वाले किसी बीमारी की आशंका पर चिंतित हो गए।

सेवक राम वर्मा की सूचना पर वन विभाग सजग हुआ डीएफओ सीएस परदेशी के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची और चमगादड़ की मौत के कारणों का पता लगाई।

वन परिक्षेत्राधिकारी माधुरी सिंह ने बताया कि मौके पर गई डॉक्टर की टीम ने यह पाया कि हिट वेव से ही चमगादड़ मरे हैं। जल संकट नहीं है। 40 डिग्री से अधिक का तापमान इनके लिए जानलेवा साबित होता है। अपने आपको बचाने में असफल हुए हैं, बाकी जो जीवित बचे हैं उनके लिए फौरी राहत के लिए मटकी बांधने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

नवागढ़ ब्लॉक में ग्राम गिधवा परसदा में प्रदेश का इकलौता पक्षी विहार योजना प्रस्तावित है जिस पर कार्य योजना प्रगति पर है। वर्तमान में जिस जलाशय पर पक्षियों का डेरा रहता है उसे मछली पकडऩे वालों ने तबाह कर दिया है। जिस गति से तापमान में वृद्धि हो रही है यदि गति यही रही तो न तो पेड़ है न पानी फिर योजना पर ही पानी फिर जाएगा।

नवागढ़ ब्लॉक पहली बार इस तरह की गर्मी की चपेट में है। जलसंकट का दौर देख चुकी ब्लॉक के लिए यह कटु अनुभव है। जिस ग्राम में चमगादड़ गर्मी की चपेट में दम तोड़ दिए, उससे पक्षी विहार योजना का स्थल नजदीक है। इस लिहाज से लोगों को वर्ष भर हरियाली के साथ-साथ पक्षियों के अनुकूल वातावरण बनाना होगा।


Post a Comment

0 Comments