Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला किसान विमला सिंह ने बेचा 50 क्विंटल धान

 

रायपुर, 29 नवम्बर 2025 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत  कोरिया जिले के ग्राम सारा निवासी 28 वर्षीय महिला  किसान विमला सिंह (पिता - सूरजलाल सिंह) ने सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।

विमला सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1900 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 118450 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपना मकान, खाद-बीज और दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।


Post a Comment

0 Comments