रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। फूलो देवी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें उनका नाम भी शामिल है, लेकिन पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया है।
बता दें कि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।


0 Comments