Ticker

6/recent/ticker-posts

आत्मविश्वास और संकल्प पर पीएम मोदी का संदेश, युवाओं को किया प्रेरित


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता पर जोर देते हुए एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है और यही देश के सपनों को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा जो भी लक्ष्य तय करते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से जुट जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की यही ऊर्जा और संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये।

मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात्।।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है और युवा साथी जो ठान लेते हैं, वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश आज अपने सपनों को साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री द्वारा साझा सुभाषित में आत्मविश्वास की गहराई और इच्छाशक्ति की शक्ति पर जोर दिया गया। संदेश में कहा गया कि मजबूत आत्मविश्वास के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती और बड़े से बड़ा पहाड़ भी लक्ष्य की राह नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और उसे सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। 


Post a Comment

0 Comments